Advertisements
Spread the love

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने श्रद्धा के साथ

किया बापू को नमन…

 

सरायकेला (संजय मिश्रा )राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा सरायकेला बस स्टैंड चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईया के नेतृत्व में आयोजित किए गए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी सह सांसद प्रतिनिधि धनपति सरदार एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा को जिला स्तर से बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। तथा केंद्र सरकार की विफलता को आम जनता के बीच उजागर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर आज केंद्र में भाजपा अपनी सरकार बनाई है।

Advertisements

उसमें चुनावी घोषणा पत्र की महंगाई और बेरोजगारी दूर करने को केंद्र सरकार भूल चुकी है। देश के प्रधानमंत्री आज आसमान छूती महंगाई के विषय में बोलते तक नहीं है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, प्रदीप दत्ता, सचिन हेंब्रम, हीरालाल तियु, किशन मुन्दुईया, सुखलाल महतो, समीर सुंडी, कुंदन बानरा, सुरसिंह हेंब्रम, रोशन पूर्ति एवं कोल्हान प्रमंडल सोशल मीडिया संयोजक प्रकाश महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed