Spread the love

दुमका के सुजीत हेंब्रम को JPSC में मिली 67वीं रैंक, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) द्वारा घोषित संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में दुमका के होनहार सुजीत हेंब्रम ने सफलता हासिल की है। उन्हें परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उनका चयन झारखंड पुलिस सेवा में हुआ है।

गांव से लेकर बीआईटी सिंदरी तक का सफर

सुजीत, दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत गणदरकपुर के कालापानी गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में सिदो-कान्हू हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद वर्ष 2016 में बीआईटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे सुजीत ने बी.टेक के बाद सिविल सेवा की परीक्षा को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की।

पिता नहीं देख पाए सफलता, लेकिन नहीं डिगी हिम्मत

तैयारी के दौरान ही सुजीत को सबसे बड़ा झटका अपने पिता भुंडा हेंब्रम के निधन के रूप में सहना पड़ा। लेकिन इस दर्द को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने खुद को संभाला और पूरे समर्पण से लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। आज वही मेहनत उन्हें सफलता के मुकाम तक ले गई है।

भाई और मां की भूमिका भी रही अहम

सुजीत की सफलता में उनके बड़े भाई संजीव हेंब्रम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संजीव कहते हैं, “भाई की लगन देखकर हमें बहुत खुशी होती थी। जितना संभव हो सका, मैंने उसका साथ दिया।” सुजीत की मां की आंखों में आज गर्व के आंसू हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा बेटा एक दिन जरूर कामयाब होगा।”

You missed