Spread the love

जिप सदस्य के लिए 2 उम्मीदवारों ने दाखिल किया

नामांकन पत्र…..

सरायकेला। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मंगलवार को जिला परिषद सदस्य के लिए नीमड़ीह और चांडिल से एक-एक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisements
Advertisements

जिला परिषद सदस्य नीमडीह भाग-6 से परिमल प्रमाणिक एवं जिला परिषद सदस्य चांडिल भाग 5 से लक्ष्मी मांझी द्वारा मंगलवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार दोराईबुरु को नामांकन पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा मंगलवार को पहले चरण में चांडिल, इचागढ़ ,कुकड़ू एवं नीमडीह प्रखंड के लिए कुल 8 संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है।

इस प्रकार कुल मिलाकर पहले चरण में होने वाली वोटिंग के लिए जिला परिषद सदस्य पद के लिए अब तक 29 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र जमा करने तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। नामांकन पत्र जमा करने वालों की संख्या भी अब बढ़ने वाली है।

You missed