Spread the love

सुमित चौधरी के प्रयास से क्लियर हुआ बंद पड़ा नाली;

स्थानीय लोगों ने लिए राहत की सांस…..

सरायकेला। सरायकेला के गैरेज चौक स्थित वार्ड नंबर 3 में पिछले 5 दिन से नालिया जाम हो गई थी। और नालियों का पानी सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क मार्ग पर बह रहा था। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही थी। और पूरा इलाका दुर्गंधमय हो गया था।

Advertisements
Advertisements

जिसकी जानकारी बस्ती वासियों द्वारा भाजपा महामंत्री सह मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष युवा समाजसेवी सुमित चौधरी को दी गई। सुमित चौधरी ने तत्काल इस पर प्रयास करते हुए संबंधित विभाग से गाड़ियां मंगवाई। किंतु कुछ घरवालों के द्वारा आपति होने पर कार्य नाली सफाई कार्य रुक गया था। पुन: सुमित चौधरी ने प्रयास करके उनकी भी समस्याओं को समाधान किया। और स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्र के नालियों का सफाई करवाया। जिससे बस्ती वासियों ने राहत की सांस ली।

You missed