Spread the love

हरि मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर 151 कलशों के साथ निकाली गई

भव्य कलश यात्रा……

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत सुपलडीह में हरि मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाएं शामिल रहीं। कलश यात्रा हरि मंदिर से शुरू होकर खरकाई नदी पहुंचे। वहां पंडितों ने वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ कलश में जल भर कर गाजे-बाजे एवं हरि नाम संकीर्तन के साथ मंदिर पहुंचे। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरि मंदिर में 151 कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हो गया। स्थापना के बाद सभी के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया।

Advertisements

सेवा संघ समिति डुमरडीहा सुपलडीह के अध्यक्ष छुटू महतो ने बताया कि नवनिर्मित श्री हरि मंदिर में शनिवार की संपूर्ण रात्रि संकीर्तन होगा। इसका समापन रविवार को भव्य धुलौट, कुंज भंग व महंत विदाई के साथ होगा। नाम यज्ञ में राम लखन राउत कोलाबाड़िया, नेपाली बारीक टांगरानी, लक्ष्मी नारायण महतो सरगछीड़ा, पूर्ण चंद्र साहू डुमरडीहा, सुपलडीह संकीर्तन मंडली भाग ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष छुटू महतो, सचिव सुभाष महतो ,कोषाध्यक्ष बलराम कैर्वत, सदस्य सुकूल कैर्वत, जगन्नाथ कैर्वत, पोसेन महतो, राजेंद्र महतो ,गोपाल महतो ,सुबोध कांत साहू ,जवाहर लाल महतो, खुदीराम महतो ,कीर्तन महतो, निर्मल महतो ,रूद्र महतो, मोती लाल महतो, आनंद महतो, राजकुमार महतो ,अरविंद महतो आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed