Advertisements
Spread the love

खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक; बाइक सवार दो सब्जी व्यापारी की हुई ऑन द स्पॉट मौत….

मौत की खबर से मृतकों के घर में छाया मातम; परिवार वालों

का रो-रोकर हुआ बुरा हाल……

सरायकेला: जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। सोमवार अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रायपुर ग्राम के निकट मुस्कान लाइन होटल के समीप खड़े एक ट्रक संख्या NL01AE- 1863 से बाइक सवार दो युवक टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक काफी दूर तक फेंका कर बीच सड़क पर आ गए. दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक दोनों युवक कांड्रा थाना अंतर्गत पालूबेड़ा ग्राम के निवासी हैं.

Advertisements

बताया जाता है कि दोनों युवक सालखन मार्डी और नागा टुडू सब्जी का कारोबार करते थे और सोमवार अहले सुबह दोनों सब्जी लाने बाईक संख्या JH05DA- 0374 से नीमडीह जा रहे थे. वहां से प्रतिदिन सब्जी लेकर वे रामचंद्रपुर में लगने वाले हाट बाजार में सब्जी का व्यापार करते थे। लेकिन सोमवार सुबह उनके लिए मौत बनकर आई. इधर दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. दोनों के घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है.

काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके आवास पर जुटे और परिजनों को सांत्वना देते दिखे. इधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।