Advertisements
Spread the love

एक वृक्ष सौ पुत्र के समान: कर्ण महतो।

सरायकेला। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर रांची भाग सरायकेला अंचल के राम बाबा आश्रम दुगनी में बाबा मृत्युंजय और अंचल समिति संरक्षक डॉ मनोज कुमार की उपस्थिति में आश्रम के आम, कटहल, बेल,
नीम आदि वृक्षों पर विधिवत वृक्ष पूजन करके वृक्ष रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें भाग अभियान प्रमुख कर्ण महतो ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का पर्यावरण के साथ अटूट संबंध की जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने एक वृक्ष सौ पुत्र के समान। धरती मां का कहना है, वृक्ष हमारा गहना है। वृक्ष की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे । वृक्ष लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे । ऐसे नारों के साथ वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया गया। अवसर पर संघ के इंद्रजीत कुमार, हिमांशु कुमार, बिजय लाल, रविंद्र कुमार ,पंकज गौड़, प्रफुल्ल महतो, किरण महतो आदि 70 लोग उपस्थित रहे।

Advertisements