Spread the love

दहेज प्रताड़ना को लेकर खुदकुशी की मां-बाप की इकलौती लाडली विवाहिता….

दहेज में कार की मांग किया था अभिषेक मंडल,  न्याय के लिए दर-

दर  भटक रहे हैं वृद्ध माता पिता…..

सरायकेला। आदित्यपुर थाना पुलिस न्यायालय के आदेश का सम्मान नहीं कर रही है। मृतका देवलीना टीकादार की मौत के मामले में बीते 7 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट द्वारा मांगे गए प्रगति रिपोर्ट 2 महीने बाद भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। न्याय के लिए दर-दर भटक रहे मृतका देवलीना टीकादार की माता नमिता टीकादार एवं पिता दिनेश चंद्र टीकादार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए उक्त बातें कहीं हैं।

अपने अधिवक्ता रिंकु साहा के साथ उन्होंने बताया है कि 28 फरवरी 2021 को उनके इकलौती घर की लाडली बेटी देवलीना टीकादार की शादी अभिषेक मंडल के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। देवलीना कैनारा बैंक कांड्रा ब्रांच में ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। और अभिषेक चक्रधरपुर रेलवे मंडल में लोको पायलट है। दोनों ही आदित्यपुर श्रीनाथ ग्लोबल विलेज अपार्टमेंट 9जी फ्लोर 908 में किराए का मकान में रहते थे। शादी के समय अभिषेक मंडल द्वारा दहेज की मांग नहीं की गई थी।

दहेज की मांग से प्रताड़ित किया जाने लगा :-

परंतु शादी के 1 सप्ताह के उपरांत देवलीना के साथ मनीषा मंडल ने आशीर्वाद में मिले सोने का हार देवलीना से छीन लिया। इसके बाद आए दिन दामाद अभिषेक और उसकी मां मनीषा दहेज नहीं मिलने के कारण देवलीना को ताना मारने लगे। दहेज की मांग बढ़ते हुए अभिषेक और उसकी मां दोनों ने मिलकर दहेज के रूप में कार लाने के लिए दबाव डालने लगे। दोनों के द्वारा देवलीना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी सूचना मृतका देवलीना ने दिसंबर 2021 में फोन पर अपनी मां को दी थी। 7 मार्च 2022 को आत्महत्या करने के कुछ समय पहले भी अभिषेक फोन पर देवलीना से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान देवलीना फोन पर अभिषेक से बात करते हुए रोने लगी। और रोते हुए सारी बात अपनी मां को बदला कर रूम में चली गई।

आत्महत्या कर ली :-

काफी देर तक देवलीना के बाहर नहीं आने पर मां नमिता ने दरवाजा खटखटाया। परंतु कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर उन्होंने अपार्टमेंट में पड़ोस में रहने वाली काकोली महतो को आवाज दी। जीत के बाद सिक्योरिटी गार्ड के आने पर मिस्त्री को बुलवाकर दरवाजा खुलवाया गया। उस समय तक देवलीना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां नमिता टीकादार ने पूरी विश्वास के साथ कहा है कि देवलीना अपने पति अभिषेक मंडल और उसकी मां मनीषा मंडल के द्वारा किए जा रहे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है।

इस संबंध में मां नमिता टीकादार की शिकायत पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 37/ 2022 के तहत 9 मार्च को भादवि की धारा 304 बी/ 306/ 120 बी/ 34 एवं दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961 की धारा तीन एवं चार के तहत मामला दर्ज किया गया था…..

Advertisements

You missed