Spread the love

पुलिस थानों व रहने की व्यवस्था से

अवगत हुए एसोसिएशन के

अधिकारी…

सरायकेला Sanjay  : सरायकेला-खरसावां जिला के थानों में पदस्थापित पुलिस कर्मी किस तरह कार्य कर रहे है? नक्सल प्रभावित थानों में पुलिस कर्मियों की रहने की क्या व्यवस्था आदि का निरीक्षण पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिले के सभी थानों में भ्रमण कर थाना में रह रहे पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओं से अवगत हुए। खरसावां थाना में रह रहे पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से पुलिस एसोसिएशन की पूरी टीम मिलकर उनके रहने की व्यवस्था, मेस की स्थिति, बिजली की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इतना ही नहीं थाना में बल की कमी के कारण पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में क्या परेशानी हो रही है। इसकी भी जानकारी हासिल की। एसोसिएशन के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखकर जल्द ही इसका निदान कराने की कोशिश की जाएगी।

Advertisements

You missed