Advertisements
Spread the love

महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन  कांग्रेस उतरा सड़क पर, लगाई

भाजपा विरोद्धी नारा…..

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया उषा मोड़ बस स्टैंड के पास मेन रोड पर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव राजू दास के नेतृत्व में महंगाई के विरुद्ध लोगों ने मोटरसाइकिल को माला पहनाकर पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दाम में हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि समरेंद्र नाथ तिवारी उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार पांच राज्यों के चुनाव के बाद से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि करके जन विरोधी कार्य कर रही है, गरीब विरोधी केंद्र सरकार अपने जीत का जश्न लोगों पर महंगाई का बोझ डालकर
मना रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता वनमाली बारिक, देवी शरण शर्मा ,रतन जगदल्ला ,लखेंद्र महतो, अनिल कुमार , गुनाराम बसके, त्रिभुवन बेसरा ,बलदेव मुर्मू ,आशीष सिंह मुकेश शर्मा सुरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

ए के मिश्रा