Spread the love

दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी अपने पति की हत्या,

सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

सरायकेला। सरायकेला पुलिस ने हत्या के एक मामले का भी उद्भेदन 24 घंटों के भीतर करते हुए हत्या के तीन आरोपी मानी मुंडा, राजेश रजक एवं सुशील सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के बाद से गुम हुए मृतक के 7 साल के पोते करमू मुंडा को भी सरायकेला पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सरायकेला थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीते बुधवार को चौका थाना की मुटुदा निवासी बुधराम मुंडा ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता करमु मुंडा का मृत्यु अनुमंडल कार्यालय सरायकेला के बगल में स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में हो गया है।

बुधराम मुंडा द्वारा बताया गया कि उसके पिता करमु मुंडा की हत्या उनकी दूसरी पत्नी मानी मुंडा एवं उनके स्टाफ राजेश रजक द्वारा किया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक करमु मुंडा की दूसरी पत्नी मानी मुंडा ने अपने प्रेमी राजेश रजक और सुशील सरदार के सहयोग से तीनों ने मिलकर प्लास्टिक की रस्सी से गला घोट कर 55 वर्षीय करमु मुंडा की हत्या कर दी है। इसके साथ ही मृतक के 7 साल के पोते करमु मुंडा को लेकर भाग गए थे। सरायकेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। और बच्चे को भी बरामद किया गया है।

इस दौरान मानी मुंडा के पास से एक मोबाइल, राजेश रजक के पास से एक मोबाइल के साथ साथ हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी तथा सुशील सरदार के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार किया गया तीनों का कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं रहा है। छापामारी दल में सरायकेला थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक मनोहर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक बरखा कुमारी सहित सरायकेला थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

You missed