Advertisements

नपं अध्यक्षा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सरायकेला नगर क्षेत्र में
बिजली की अनियमित आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की……
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सरायकेला नगर क्षेत्र में हो रही बिजली की अनियमित आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की है। अपने लिखें पत्र में उन्होंने बताया है कि विगत 1 सप्ताह से नगर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति करने में भारी अनियमितता और मनमानी देखा जा रहा है।
Advertisements

बिजली से संबंधित जनता की शिकायत को अभियंता द्वारा दरकिनार किया जाता है। उन्होंने बताया है कि महीने भर से नगर की जनता प्रचंड गर्मी के प्रकोप से त्राहिमाम कर रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति होने के कारण पेयजल आपूर्ति में भी भारी समस्या उत्पन्न हो रहा है। इससे बच्चे, वृद्ध जन और असाध्य रोगियों को अनेक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि नगर की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उक्त आधारभूत समस्या का स्थाई समाधान की दिशा में बिजली विभाग को उचित आदेश दिया जाए।
Related posts:
Saraikela News : जिले के सभी 4 प्रखंड के 4 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में 'आपकी योजना,आपकी सरकार आ...
आदित्यपुर : उत्तमडीह सपड़ा में पुलिस ने अबैध शराब का देशी मिनी फैक्ट्ररी को किया नष्ट, पैमाने पर जावा...
Saraikela : 1932 स्थानीय नीति और एकल पद आरक्षित नहीं करने की मांग को लेकर को 4 दिसंबर को सड़कों पर उ...

