Advertisements
Spread the love

जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी शंभू मंडल ने चलाया रैंडम

जनसंपर्क और प्रचार अभियान….

सरायकेला। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी शंभू मंडल ने क्षेत्र अंतर्गत रेंडम जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया। इसके तहत मुड़िया पंचायत के हाथीटाँड, प्रधानडीह, सालडीह, बनडीह एवं मुड़िया गांव में आम लोगों एवं मतदाताओं से मिलते हुए उन्होंने अपना एजेंडा बताया। कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव में सोच समझ कर फैसला लें। उन्होंने अपने एजेंडे के तहत शिक्षा, रोजगार, खेल सहित समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का वायदा किया।

Advertisements

You missed