Spread the love

 

सरायकेला : सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर के प्रांगण में नवगठित श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति की पहली बैठक की गई। समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से कुल 3 प्रस्ताव पारित किए गए।

Advertisements
Advertisements

 

जिसमें विजयादशमी के दिन से जगन्नाथ श्री मंदिर के गुंबज पर उग आए पेड़ एवं पौधों की कटाई के साथ-साथ अन्य मरम्मति के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। जगन्नाथ श्री मंदिर में दैनिक भोग के चढ़ावे एवं भक्तों के बीच वितरण की व्यवस्था अगले निर्णय होने तक पहले की ही तरह जारी रहेगा। श्री मंदिर के पुजारी सह सेवक पंडित ब्रह्मानंद महापात्र का मासिक मानदेय को पूर्व की तुलना में बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति के मार्गदर्शक मंडली सदस्य सुधीर चंद्र दाश, रमानाथ आचार्य, बादल दुबे, सुशांत महापात्र, चंद्रशेखर कर, समिति के सचिव पार्थ सारथी दाश, सह सचिव परशुराम कवि एवं रवि सतपथी, कोषाध्यक्ष राजीव लोचन महापात्र, सह कोषाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्र एवं कार्यकारिणी सदस्य पार्थ सारथी आचार्य, बद्री नारायण दारोगा, देवराज सारंगी, सुमित महापात्र, दुखु राम साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।