Spread the love

बंदोलोहर में तेजस्विनी परियोजना सेतु शिक्षा प्रशिक्षण का

हुआ शुभारंभ…..

सरायकेला: कुचाई प्रखंड मुख्यालय में जे.डब्ल्यू.डी.एस. एवं वर्ल्ड बैंक के सहयोग से चल रहे तेजस्विनी परियोजना के द्वारा सेतु शिक्षा का शुभारंभ किया गया। प्रखंड क्षेत्र के बंदोलोहर पंचायत में प्रखंड कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने सेतु शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड के ऐसी किशोरियों एवं युवतियों को इस सेतू शिक्षा से जोड़ा गया है। जिसने आठवीं और दसवीं की शिक्षा पूरी नहीं की थी। उन्हें सेतु शिक्षा से जोड़कर एन.आई.ओ.एस.के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा पूरी कराई जाएगी। इस सेतु शिक्षा प्रशिक्षण से कुचाई प्रखंड के लगभग 83 ए.जी.वाई.डब्ल्यू. किशोरियों लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित व दूरी बना कर रहे किशोरियों को विशेष प्राथमिकता देना है।

ताकि इस योजना से जुड़ कर अपना शिक्षा के साथ-साथ भविष्य बना सके। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार, एडवोकेट सुमित प्रधान,क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर दिलीप चंद्र महतो, गंगाधर महतो,कलस्टर कोऑर्डिनेटर रानी प्रधान, फुलमनी गोप,रतनी सिंह मुंडा, संगीता मुंडा,सीतामनी हांसदा,संगीता मुंडा,बलजीत महतो,इंद्रजीत सिंह मुंडा आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed