Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने

सुनी 50 फरियादियों की समस्याएं…….

सरायकेला। मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिले के दूरदराज गांव/शहर से आए लगभग 50 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवेदन के माध्यम से उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए।

Advertisements

और उक्त समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त ने संबंधित कार्यालय के प्रधान को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से आमजनों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। ताकि आमजनों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पेंशन संबंधित मामले, राशन संबंधित मामले, विद्यालय संबंधित मामलों एवं पेयजल संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाये। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, विधुत आपूर्ति , विद्यालय, पेयजन संबंधित मामले समेत कई मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार उपस्थित रहे।

You missed