Spread the love

सरिता महतो ने लगाई इंसाफ की गुहार, परिवार परामर्श केन्द्र से मांगी मदद

 

सरायकेला (संजय मिश्रा) के शंकरपुर गांव निवासी पीड़ित महिला सरिता महतो ने परिवार परामर्श केंद्र शाखा कार्यालय बीरबांस में आवेदन देकर अपने और अपने परिवार की जान की सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। परिवार परामर्श केंद्र शाखा कार्यालय बीरबांस पहुंची पीड़ित महिला सरिता महतो ने शाखा कार्यालय प्रमुख पद्मश्री छुटनी महतो को आवेदन देते हुए बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ 25 महिला और 10 पुरुष आकर उसे पूरी तरह मारे। वह किसी तरह जान बचा कर भाग निकलने में सफल रही। परंतु इस दौरान वे लोग उसके घर में रखे सारा सामान चुरा लिए। जिसमें सोने का चैन, सोने की अंगूठी, कानफुली एवं चांदी का पायल और चांदी की चेन के साथ में ₹7000 नगद लेकर भाग गए। और उसे जान से मारने की धमकी भी दिए हैं। सरिता महतो ने इस संबंध में पद्मश्री छुटनी महतो से गुहार लगाते हुए अपने और अपने परिवार के जान की सुरक्षा के साथ-साथ उसके सभी सामान और पैसा वापस करवा कर न्याय दिलाने की मांग की है। मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो ने भी आश्वस्त किया कि न्याय के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisements

You missed