Advertisements
Spread the love

एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के बीच हुआ शैक्षणिक करार

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

राँची/नामकुम । सरला बिरला यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के बीच शैक्षणिक सहयोग पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित एमओयू पर एसबीयू के  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया नेमिरोवसकी फैमिली डीन प्रो. विजय कुमार ने हस्ताक्षर किया। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अन्यान्य क्रिया कलापों से संबंधित गतिविधियों का आदान- प्रदान होगा। अमेरिका के शीर्षस्थ आईवी लीग विश्वविद्यालयों में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में न सिर्फ अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर जाना-पहचाना नाम है। संस्थान में स्थापित 190 रिसर्च सेंटर और विशेषज्ञ शिक्षक दुनियाभर के शोधार्थियों को यहां शोध के लिए प्रेरित करते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाईडेन, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व की कई नामी गिरामी हस्तियां यहां पठन-पाठन का कार्य कर चुके हैं। इस एमओयू से दोनों विवि के छात्रों को वृहत् शैक्षणिक परिवेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही दोनों विवि के विभिन्न विशेषज्ञों के सान्निध्य में छात्रों को नवीनतम और शोधपरक जानकारियां भी उपलब्ध हो पाएंगी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं  राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए इस एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है।

You missed