Advertisements
Spread the love

गर्मी से स्कूली बच्चे हुए हलकान,क्योंकि चिलचिलाती धूप कर रही है उन्हें परेशान…

 चांडिल डेस्क(भूमिका शेखर)

Advertisements

बोकारो जिले के तापमान में लगातार उछाल जारी है। भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है।गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है।

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ लू के प्रकोप से बच्चों को कई तरह की परेशानियां हो रही है। गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से कई बच्चे बीमार पड़ जा रहे हैं। ऐसे में कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल के लिए घर से बाहर निकालना पसंद नहीं कर रहे है।

स्कूलों की टाइमिंग इस कदर है कि बच्चों को छुट्टी से घर लौटते समय भीषण गर्मी का शिकार होना पड़ रहा है। गर्मी से सबसे अधिक हलकान सरकारी स्कूलों के बच्चे हो रहे हैं। खासकर छोटी कक्षाओं के बच्चों को तो अभिभावक खुद स्कूल छोड़ने व लाने जा रहे हैं। वहीं निजी स्कूलों में बस सुविधा होने के कारण बच्चों का धूप से बचाव तो हो जाता है लेकिन दोपहर के समय गर्म हवा की चपेट में वे भी आ रहे हैं।

जिले के सभी सरकारी स्कूलों का समय सारिणी सुबह सात बजे से दोपहर के एक बजे तक का है। सुबह के समय बच्चे तो स्कूलों में आ जाते हैं, परन्तु दोपहर के समय छुट्टी होने पर बच्चों को अपने घर वापस लौटने में काफी परेशानी हो रही है।बच्चे स्कूल से लौटते वक्त भीषण गर्मी से अपने आप को बचाने के लिए छाता,गमछा, तौलिया आदि का इश्तेमाल कर रहे हैं, इसके बावजूद भी बच्चे गर्मी से काफी हलकान हो रहे हैं।

इस संबंध में होसिर के पूर्व मुखिया घनश्याम राम सहित कई अभिभावकों ने स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव की मांग की है।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर