Advertisements
Spread the love

उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओड़िया में स्कूल संचालन समिति का हुआ पुनर्गठन…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओड़िया में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के अधिसूचना के अनुसार स्कूल प्रबंधन समिति गठन एवं संयोजिका का चयन शांति पूर्ण रूप से किया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनादि कुमार महतो ने बताया विभाग के अधिसूचना के आलोक में स्कूल प्रबंधन समिति गठन एवं संयोजिका का चयन किया ।

Advertisements

अध्यक्ष एवं संयोजिका का पद में पुनः पिछले कार्यकाल को संभालने वाले को ही ग्रामीणों के मांगो को मद्देनजर रखते हुए सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर योगिन्द्रनाथ कुमार ने ग्रामीणों को आभार जताया साथ ही ग्रामीणों को बच्चे को स्कूल भेजने के लिए अपील भी किया एवं जल्द ही विभाग के मदद से स्कूल में चारदीवारी का निर्माण का भी बाते कहे। मौके पर शिक्षक सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed