Spread the love

भीषण गर्मी को देखते हुए सरायकेला-खरसावां में बदला स्कूलों का समय, नया टाइम टेबल लागू

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह नया समय सारिणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक लागू रहेगी।

जारी निर्देश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी।

इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान वे शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ शेष समय में गैर-शैक्षणिक कार्यों का भी निष्पादन करेंगे।

प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि वे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

You missed