Spread the love

विहिप-बजरंग दल का सरायकेला जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला: जिला मुख्यालय में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद, भूमि जिहाद, जबरन धर्म परिवर्तन और महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताई। उन्होंने इन मामलों को गंभीर बताते हुए सरकार से ठोस और सख्त कार्रवाई की मांग की।विहिप के जिलाध्यक्ष जेएन दास ने कहा कि देश में इस प्रकार की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय है और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाने की मांग की।वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रितिका मुखी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

You missed