
“वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर नामकुम-सिदरोल में संगोष्ठी का आयोजन

राँची/नामकुम । “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने किया । इस संगोष्ठी में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन और भी प्रभावशाली बन गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के लिए “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा अत्यंत आवश्यक हो गई है। इससे न केवल चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी, बल्कि देश की जीडीपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद 1952 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते रहे थे। जहाँ 1952 में लगभग सत्रह करोड़ मतदाता थे, वहीं आज मतदाताओं की संख्या एक सौ करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। वर्ष 2024 के आम चुनाव में लगभग ₹3,870 करोड़ का खर्च आया। यदि चुनाव एक साथ कराए जाएँ, तो यह खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी और ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा की प्रवक्ता रूपा चौहान, सुनीता देवी, अनिल सिंह, सुषमा देवी, आशा देवी, ममता देवी, सरस्वती देवी, पर्मिला देवी, सुलक्षणा देवी, सरोज देवी, अंजू देवी, शिला देवी, दिपनारायन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

