Advertisements

10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आयोजित की जा रही 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभाकक्ष में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे सरायकेला के समाजसेवी जलेश कवि ने सफल प्रशिक्षण प्राप्त सभी 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त सहित सभी 20 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

