Advertisements

एसटीआर हाई स्कूल संजय, सरायकेला मे मनाया गया 10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस…
सरायकेला : संजय मिश्रा
। अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय सरायकेला में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर योग शिक्षक अमित कुमार द्वारा विद्यालय में योगा अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम लोग 10वां योग दिवस में भाग लिए है।

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अपने जीवन में प्रतिदिन योग को अपनायंगे, तभी हम स्वस्थ रह पायंगे। मौके पर उपस्थित प्रधानध्यपाक महेश कुमार, शिक्षक, शिक्षिकाए, मनोरंजन महतो, गोविन्द पात्रों, चित्रलेखा हेम्ब्रम, मीनू महंथी, सीखा सामाल, समीर सामाल, मंगल सिंह सरदार, इस्तेयाक, राजकिशोर सिंह मुंडा सहित विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
