Advertisements
Spread the love

सीनी संस्थान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस…

सरायकेला : संजय मिश्रा
। सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट सीनी में मुख्य अतिथि सहायक कार्मिक पदाधिकारी कारखाना के पी रवि किरण, योगा शिक्षक सुदर्शन राव, राजेश कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता चितरंजन पटनायक, आर के दास, राजेश प्रसाद, अरविंदो सतपती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisements

और योगा शिक्षक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुदर्शन राव, राजेश कुमार ने योगा के विभिन्न प्रकार के योगा टिप्स देते हुए योगासन बताये। कार्यक्रम में कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में प्रतिभागियों को प्रथम श्रुति प्रधान, द्वितीय अनुष्का दास घोष एवं तृतीय गौतम कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पी रवि किरण, चितरंजन पटनायक, देवाशीष दास, व्यास कुमार रजक, कमल पंडा, अजय प्रसाद, पवित्रो महतो इत्यादि उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर