Spread the love

अचानक पेट और सीने में दर्द की शिकायत के बाद केजीबीभी की 8 छात्राएं सदर अस्पताल में हुई भर्ती; इलाज के बाद हालात स्थिर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: सरायकेला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय की आठ छात्राओं को अचानक पेट व सीने में दर्द शुरु हो गया। इससे पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों के अभिभावकों को वार्डन ने इसकी सूचना दी और छात्राओं को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। छात्राओं को दर्द के साथ बेहोशी छाने लगी थी सिर चकरा रहा था। अचानक हुए इस तरह की घटना के बाद अस्पताल में तीन डाक्टरों की टीम ने छात्राओं का इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे। और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी से पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि देर शाम तक सभी छात्राओं की स्थिति में चिकित्सकों द्वारा सुधार बताया गया।

यह है मामला:-
दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले तीन छात्राएं सीने व पेट में दर्द होने की शिकायत वार्डन से करने लगी। फिर अचानक बेहोेश हो गई। आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचा गया। जिसके बाद एक-एक कर आठ छात्राओं को बेहोशी छाने लगी। जिसके बाद एक-एक कर सभी को सदर अस्पताल पहुंचा गया। छात्राओं ने बताया कि सभी ने सुबह के नाश्ते में पोहा खाया था। दोपहर के भोजन के बाद छह छात्राओं के सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने लगी। तब सभी को अस्पताल पहुंचा गया। छात्राओं ने बताया कि पानी की भी समस्या विद्यालय में है।

यह छात्राएं सदर में हुई भर्ती:-
बीमार हुई छात्राओं में कक्षा नौ की नेहा महतो, आशा देवगम, निशा बानरा एवं अर्चना महतो, कक्षा सात की हिमानी महतो, स्नेहा महतो एवं नेहा महतो तथा कक्षा छह की मंजू हेम्ब्रम शामिल है। वार्डेन अंजु आल्डा के अनुसार दोपहर का भोजन करने के बाद छात्राओं को सीने व पेट में दर्द शुरु हो गया। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया अब उनकी स्थिति ठीक है।

कोट:-
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय सरायकेला की आठ छात्राओं के पेट व सीने की शिकायत हुई थी। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी स्थिति सुधर रही है। संभवत: छात्राओं को गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्या हुई है।
– डॉ नकुल प्रसाद चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक।

Advertisements

You missed