Advertisements
Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान करने का लिया गया सामूहिक संकल्प, आठ लोगों ने किया रक्तदान…

सरायकेला -संजय मिश्रा । ब्लड बैंक सरायकेला के तत्वावधान सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में जागरूकता पूर्वक विश्व रक्तदाता दिवस-2024 मनाया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी की अध्यक्षता में सभी को राष्ट्रहित और जनहित में रक्तदान करने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाई गई।

Advertisements

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ सरिता महतो, एस्ट्रोलॉजर श्रीमती पटनायक, डॉ चंदन कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक संजीत राय, ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दू कुमार सिंह, एएनएम नर्स चिंता कुमारी, एएनएम नर्स प्रमिला रोबर्ट सहित सदर अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं आमजन संकल्प कार्यक्रम में शामिल रहे।

मौके पर लोगों ने स्वेच्छा से ब्लड बैंक सरायकेला पहुंचकर इस विशेष अवसर पर 8 यूनिट रक्त का दान किया।