Spread the love

आप पार्टी के मनीष डेनियल व सावित्री मार्डी ने राजनगर में किया झंडोत्तोलन; बड़ी संख्या में ग्रामीणों व बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय स्वतंत्रता पर्व…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कोल्हान प्रभारी मनीष कुमार डेनियल व सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी ने जनबनी पंचायत अंतर्गत झलक ग्राम में पूरे उत्साह व धूमधाम से गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय समारोह में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम, सरायकेला प्रखंड प्रभारी संदीप तापे, गम्हरिया प्रखंड प्रभारी सुभाष तांतुबाई, सतीश तापे, तेजस्वी चौधरी व अन्य कई महिला नेत्रियों ने भाग लिया।

इस पावन अवसर पर ग्रामवासियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनीष डेनियल ने नागरिक स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्ता को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों, खास कर बच्चों को एक सजग व न्यायप्रिय नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

सावित्री मार्डी ने अपने संबोधन में जातिवाद व सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर समाज में भाईचारा कायम रखने को कहा। उन्होंने बच्चों को समझाया कि शिक्षा, शान्ति, भाईचारा व प्रेमभाव ही समाजिक विकास का आधार होता है। इस उपलक्ष्य पर सभी ग्रामवासियों व छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया।