Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी को किया ध्वस्त; एक गिरफ्तार…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत शराब माफिया शिवा मंडल के उत्तमडीह सापड़ा स्थित ठिकाने पर पुलिस ने छापामारी की।जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया गया। साथ ही उड़ीसा के मयूरभंज निवासी एक युवक विश्वंभर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ विमल कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 800 लीटर तैयार महुआ शराब जप्त किया गया, जबकि 500 किलो फुलाया हुआ जावा महुआ एवं 300 किलोग्राम महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में 4 स्क्रीन टच मोबाइल, एक छोटा हाथी वाहन, एक मोटरसाइकिल एवं भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद किए गए हैं।

एसपी ने सख्त लहजे में कहा है कि किसी भी कीमत पर जिले में अवैध नशे के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। एसपी के इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?