Advertisements

ढाबा में उत्पाद छापामारी कर अवैध महुआ शराब के साथ ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। उत्पाद अधीक्षक सरायकेला-खरसावां विमल लकड़ा के निर्देशानुसार उत्पाद छापामारी दल और चौका थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चौका थाना अंतर्गत बानसा एवं चुटियाखाल गांव में संचालित अवैध शराब भट्टी पर उत्पाद छापामारी कर 800 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

इसके साथ ही फरार अवैध शराब के भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पादवाद दर्ज किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके पश्चात छापामारी दल द्वारा खुंचीडीह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी की गई। जहां अवैध महुआ शराब बरामद करते हुए ढाबा संचालक मोमिन महतो को गिरफ्तार किया गया।
Related posts:
Pakur : 11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत आज समाहरणालय सभागार में अधिकारियों व कंप्यूटर ऑपरेटर को एक द...
SARAIKELA NEWS : Vananchal 24 TV Live had come to the fore as the voice of the local public in this ...
चाकुलिया में अनोखा विरोध प्रदर्शनः आजसू नेता के नेतृत्व में परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर ही कर दी धान...

