Advertisements
Spread the love

ग्राम प्रवास कर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सुनी जन समस्याएं…

सरायकेला: संजय मिश्रा । भाजपा नेता रमेश हांसदा के द्वारा किए जा रहे ग्राम प्रवास कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को वे खुंचीडीह, प्रतापपुर, हरिडीह और लुपुंगडीह गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को सुना। और गांव में चल रही योजनाओं की जानकारी ली।

Advertisements

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बताया कि आज भी गांवों में कई जन समस्याएं हैं। कई लोगों का राशन कार्ड में नाम नहीं चढ़ा है, तो किसी-किसी गांव में नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। गांवों में डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। उन्होंने सरकार से इस पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। ग्राम प्रवास कार्यक्रम के दौरान चिन्मय महतो, बाबूराम मार्डी, मनसा मुर्मू, सपन महतो, विशू महतो और वीर सिंह मुर्मू मुख्य रूप से साथ रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर