Advertisements
Spread the love

विधायक दशरथ गागराई ने किया आमदा से बडबिल तक सड़क जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास…

आमदा-बडबिल सड़क से क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार: दशरथ गागराई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के आमदा मोटू चौक से गुवाबेड़ा, पांडुवा, काशीपुर, होते हुए सरायकेला के बडबिल तक सड़क जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।खरसावां के आमदा में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जनता से किये एक-एक वायदे पूरे हो रहे है। लंबे समये से क्षेत्र के लोगों की मांग अब पूरी होने को है। इस सड़क के बन जाने से करीब तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिये उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। विधायक ने कहा कि खरसावां विस क्षेत्र के गांवों को बेहतर रोड़ कनेक्टीवीटि से जोड़ा जा रहा है। साथ ही बुनियादी सुविधायें भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वे पूरी संजीदगी के साथ लगे हुए है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिये सुझाव देने की अपील की। मौके पर विधायक दशरथ गागराईं ने विभाग के अभियंताओं को सड़क जीर्णोद्धार कार्य को पुरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करने को कहा।
शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:-
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, अनूप सिंहदेव, जिप सदस्य काली चरण बानरा, राज बागची, लोक कलाकार संतोष मंहतो, अजय सामड़, रानी हेंब्रम, संजय प्रधान, अमर सिंह हांहसदा, अरुण जामुदा, धनु मुखी, सुरेश मोहंती, करम सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, सुशील महतो, मनीष दिग्गी, रथु दिग्गी, राम सोय, दिनेश महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
30.33 करोड़ की लागत से 10.9 किमी लंबी सड़क का होगा पुर्ननिर्माण:-
खरसावां के मोटू चौक से गुवाबेड़ा, पांडुवा, काशीपुर, होते हुए सरायकेला के बडबिल तक सड़क का जीर्णोद्धार होगा. मालूम हो कि पूर्व में यह सडक आइओं के अधिन था।इसे पीडब्लूडी (एमडीआर-144) में तब्दिल करते हुए चौड़िकरण किया जायेगा। जानकारी के अनुसार खरसावां के मोटू चौक से गुवाबेड़ा, पांडुवा, काशीपुर, होते हुए सरायकेला के बडबिल तक 10.90 किमी लंबी इस सड़क चौड़िकरण व पुर्ननिर्माण पर करीब 30.33 करोड़ की लागत आयेंगी।

जबकि भू-अधिग्रहण पर करीब 6.05 करोड़ की लागत आयेगी।विधायक दशरथ गागराई की पहल पर राज्य सरकार ने विगत जनवरी माह में कैबिनेट की बैठक में इस सड़क के चौड़िकरण व पुर्ननिर्माण को स्वीकृति दी थी।अगले दस माह में सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगी।
सड़क बनने से राजखरसावां रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ जायेगा सरायकेला:-
इस सड़क के बन जाने से इससे खरसावां व सरायकेला के साथ साथ खूंटपानी प्रखंड के कई गांवों में भी आवागमन में सुविधा होगी। इस सड़क के बन जाने से सरायकेला प्रखंड के बडबिल, पांडूवा समेत खूंटपानी के केयाड़चालम समेत खरसावां गुवाबेड़ा, काशीपुर आदि गांव सीधे राजखरसावां रेलवे स्टेशन से जुड़ जायेंगे।साथ ही आमदा, बाडबांबो, जोरडीहा, तेलाडीह पंचायत क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय सरायकेला जाने के लिये खरसावां होते हुए जाना नहीं पड़ेगा।

इन चार पंचायतों के लोग सीधे इस मार्ग से सरायकेला जा सकेंगे। इस सड़क के बन जाने से एक बड़ी आवादी को आवागमन में सुविधा होगी। खरसावां के मोटू चौक से सरायकेला के बडबिल तक सड़क चौड़िकरण व पुर्ननिर्माण की मांग लंबे अरसे से होती आ रही थी। सड़क का निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

You missed