Spread the love

मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के लिए रवाना हुए आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला छऊ नृत्य का जलवा विदेशी धरा मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर देश में छाएगा। इसे लेकर सरायकेला के आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकारों का एक दल मलेशिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर देश के लिए रवाना हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि आगामी 17 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नृत्य महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।

मलेशिया की राजधानी कुवालालाम्पुर में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय जीवंत कला महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर के द्वारा भेजा जा रहा है।

जिसमें आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सरायकेला एवं नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कलाकारों का दल सुकांत कुमार आचार्य, रंजीत कुमार आचार्य, सतीश कुमार मोदक, विश्वनाथ कुंभकार, कुना सामल, शुभम आचार्य, गोविंद महतो शामिल है। जिनके द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य रात्रि, नाविक, राधा कृष्ण, मयूर, हंस, गरुड़ वासुकी, वर्षा झमझम, फूलो बसंत एवं गरुड़ भास्कर सरायकेला छऊ नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…