Advertisements

सरायकेला: रेलिंग से टकराई बाईक, एक घायल।
सरायकेला : संजय मिश्रा : सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरुडीह ओवरब्रिज पर एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सुमित बेहरा (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।
Advertisements

घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बुरूडीह के समीप महालीसाई का रहने वाला है। शनिवार को वह किसी काम से खरसावां जा रहा था। इसी दौरान बुरुडीह ओवरब्रिज पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

