Spread the love

युवा कांग्रेस के सरायकेला प्रखंड कमेटी ने की बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। युवा कांग्रेस के सरायकेला प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक साहेबगंज में आयोजित की गई। युवा कांग्रेस के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए खूंटी एवं सिंहभूम लोकसभा सीट के उम्मीदवार को मदद करने के लिए यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम आहूत किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर फिरदौस आलम, शेख सईदुल, अनिल सुरेन, मानसिंह पाड़ेया, हीरालाल तियु, मंगल हेंब्रम, सूरज सरदार, करण सिद्धू, विशाल सुरेन एवं दुर्गा सोय सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।

You missed