Advertisements
Spread the love

भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत…

सरायकेला: संजय मिश्रा । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी के खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरसावां चौक पहुंचने पर भाजपाइयों द्वारा गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंहदेव, गोवर्धन राउत एवं पांडु प्रधान सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर प्रवेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि खरसावां क्षेत्र पिछड़ी जाति बहुत क्षेत्र है। और प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी का पैतृक निवास खरसावां का आमदा गांव है।

इस क्षेत्र से इनका विशेष जुड़ाव है। इनके प्रदेश मंत्री बनने से पार्टी की पिछड़ी जाति मोर्चा सशक्त होगी। मौके पर प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी ने कहा कि मैं पार्टी के कार्यों में विभिन्न पदों पर दायित्व वरन करते हुए 31 वर्षों से सतत कार्य करते आ रहा हूं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मैं भाजपा प्रत्याशी जवाहरलाल बानरा का चुनाव अभिकर्ता के रूप में काम किया था। चुनाव के दौरान क्षेत्र के वस्तु स्थिति से पूर्णत: परिचित रहा। अपना पैतृक निवास होने के कारण इस क्षेत्र से गहरा लगाव है। हर समय आता जाता रहता हूं। अतः सभी के सहयोग से मिले दायित्व पर समर्पित भाव से कार्य करूंगा।

You missed