Spread the love

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा राजनगर पश्चिम प्रखंड कमेटी ने की बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राजनगर पश्चिम प्रखंड कमेटी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी कार्यालय राजनगर में नारायण महतो की अध्यक्षता में एवं प्रभारी रमेश हांसदा की देखरेख में प्रखंड कमिटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने वाले चुनाव में विभिन्न जिम्मेदारियां को कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया। और सभी कार्यकर्ता से अपील किया गया कि अपने-अपनी जिम्मेदारी को बेहतर पूर्वक निभाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का लहर चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने बहुत पहले ही प्रत्याशी का घोषणा कर यह आगाज कर दिया है कि हर हाल में यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। गीता कोड़ा एक अनुभवी जमीन से जुड़ी हुई नेत्री है। जो सिंहभूम की धरती को यहां के लोगों के भावनाओं को अच्छी तरह समझती है। और जनता के बीच में लोकप्रिय है। इसलिए सिंहभूम सीट लाखों वोटों के अंतर से हम चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ता लोग अपने प्रखंड का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जी जान लगा दें।अभी का किया हुआ काम ही विधानसभा चुनाव में भी नतीजा देगा।

बैठक में मेघराय मार्डी, रिंकू राउत, मनोज महतो, सोमनाथ सोरेन, चतुर हेंब्रम, चंदन महतो, रवि महतो, कृष्ण बानरा, हीरालाल दास, सुमित्रा मार्डी, हरिकृष्ण दास, जगदीश महतो, लालचन्द महतो, राजकुमार केसरी, गोपाल प्रधान, संतोष महतो, प्रीतम मुर्मू, भादव टुडू, बबलू मुर्मू आदि मौजुद रहे।

Advertisements

You missed