भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खरसावां गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रतिमूर्ति पर किए माल्यार्पण…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। संकल्प यात्रा के दौरान खरसावां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खरसावां शहीद पार्क पहुंचकर खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दिए।
इसके साथ ही शहीद पार्क के मुख्य गेट के बाहर रखे गए खरसावां गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शी घायल रहे स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रति मूर्ति पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया और विजिट बुक में अपना मंतव्य देते हुए लिखा शहीदों को शत-शत नमन।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, शहीद बेदी के पुजारी धर्मेंद्र बोदरा, झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ग्राम हेंसा के अध्यक्ष शंकर सोय, उपाध्यक्ष मंगल माझी, सचिव अतुल सरदार एवं सदस्य घासीराम सरदार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

