Advertisements
Spread the love

सरायकेला चैम्बर ने बिष्टुपुर डायगनल रोड पुलिसिया लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की, राज्यपाल से घटना की त्वरित जांच व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों पर जेएनएसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस प्रकार की कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज राहगीरों, को भी नहीं बख्शा गया। चैम्बर कड़े शब्दों में इस बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा करता है और इसका पुरजोर विरोध करता है। महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने महामहिम राज्यपाल से मांग की कि इस घटना की त्वरित जांच करते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कहा कि व्यापारी राष्ट्र एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी पूर्वक करों का भुगतान कर अपना व्यापार करते हैं और उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अत्यंत ही निंदनीय है। चैम्बर अतिक्रमण का संरक्षक नहीं है। लेकिन अगर प्रशासन को अति आवश्यक लग रहा था तो पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाना चाहिए था और माईक के द्वारा एनांउस कर व्यापारियों को अपने सामानों को हटाने के लिये समय दिया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसे किसी भी कार्य को किये बगैर सीधे अतिक्रमण हटाना और अपने सामानों की रक्षा के लिये आगे आये दुकान मालिकों पर लाठीचार्ज करना। यह एक पूर्व नियोजित मंशा को जाहिर करता है। चैम्बर इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

चैम्बर के सचिव आकाश अग्रवाल इसे दुर्भावना से ग्रसित सोची समझी रणनीति के तहत की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने जेएनएसी अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के लिए दोतरफा रवैया अपनाया जाना कहां तक सही है।
प्रेस वार्ता में चेंबर के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,महासचिव मनोज कुमार चौधरी,सचिव आकाश अग्रवाल उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?