Advertisements
Spread the love

छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का हुआ निधन; शोक की लहर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भंडारीसाई गांव के छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का निधन गांव स्थित उनके आवास पर हो गया। 98 वर्ष के रहे स्वर्गीय तांती एक कुशल मूर्तिकार और ग्रामीण क्षेत्र के लिए छऊ मुखौटा बनाते थे।

साथ ही साथ सरायकेला छऊ नृत्य की शिक्षा भी देते थे। ग्रामीण क्षेत्र में छऊ कला को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला द्वारा चैत्र पर्व बसंतोत्सव पर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया था। उनके निधन से शोकाकुल हुआ ग्रामीण परिवेश में ग्रामीण कलाकारों ने उनके अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मौके पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक ने भंडारीसाई गांव उनकी आवास पर जाकर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद्र तांती के निधन से ग्रामीण क्षेत्र के एक मृधन्य कलाकार उस्ताद का अस्त हो गया। उन्होंने इसे छऊ कला के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

You missed