Spread the love

16 वर्षीय नीतू गागराई के छऊ नृत्य ने बांधा समां…

सरायकेेला: संजय मिश्रा । सरायकेला प्रखंड के जोरडीहा गांव में आयोजित भोक्ता पर्व उत्सव के अवसर पर रात्रि जागरण के तहत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोरडीहा गांव की ही 16 वर्षीय नीतू गागराई ने सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नीतू गागराई ने सरायकेला छऊ नृत्य शैली में राधा कृष्ण सहित अन्य पौराणिक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

नीतू गागराई के प्रदर्शन से उत्साहित नीतू के पिता पूर्व मुखिया गणेश गागराई और माता श्रीमती सूर्यमणि गागराई ने बताएं कि यह गौरव का विषय है जब आदिवासी समाज की एक बालिका ने पहली बार जोरडीहा गांव में सरायकेला शैली में छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि नीतू बचपन से ही छऊ नृत्य के प्रति आकर्षित रही है। और वर्तमान में केदार आर्ट सेंटर के गुरु मलय साहू से छऊ नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही है।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …