Advertisements
Spread the love

संयुक्त सहकारिता भवन दूधी में स्थापित किया गया शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर…

सरायकेला -संजय मिश्रा । विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत संयुक्त सहकारिता भवन दूधी सरायकेला में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर (Complaint Monitoring Control Room and Call Centre) की स्थापना की गई है, जो निर्वाचन की घोषणा की तिथि से 24×7 संचालित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसकी जानकारी दी है।

Advertisements

उन्होंने बताया है कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत एवं आमजनों के सहयोग के लिए संयुक्त सहकारिता भवन दूधी सरायकेला में लोकसभा संसदीय क्षेत्रवार अलग अलग टोल फ्री दूरभाष सेवा स्थापित की गयी है, जिसका हेल्पलाईन नंबर निम्न प्रकार है:-

▪️ 18003456484
(50- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र)

▪️ 18003456485
(51- सरायकेला विधानसभा क्षेत्र)

▪️ 18003456483
( 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र)

साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय, सरायकेला खरसावां में टॉल फ्री नंबर 1950 जो भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा स्थापित की गई है, सूचारू रूप से कार्यरत है। किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी समस्या एवं शिकायत हो तो उक्त नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित करते हुए समस्याओं/शिकायतों को रख सकते हैं।

You missed