Advertisements
Spread the love

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक; विभागवार सौंपी गई जिम्मेदारियां का समीक्षा कर ससमय तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा । उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार के द्वारा की गई। जिलि समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य रूप अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील प्रजापति, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Advertisements

बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां जैसे मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मैदान समतलीकरण, पंडाल निर्माण, नगर निकाय क्षेत्र की साफ सफाई, नगर निकाय तथा प्रखंड क्षेत्र स्थित महापुरुषों स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्तियां की सफाई तथा सुसज्जीकरण, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय, अग्निशामक वाहन (दल के साथ) की उपस्थिति, चिकित्सीय दल की उपस्थिति इत्यादि की तैयारी को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बिंदुवार समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाने की निमित सौंपी गई जिम्मेदारियां को ससमय पूर्ण करें।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम:-
उपायुक्त का आवास- 08:30AM.
पुलिस अधीक्षक का आवास- 08:45 AM.
मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला- 09:10 AM.
समाहरणालय परिसर- 10:15 AM.
पुलिस अधीक्षक का कार्यालय- 10:30 AM.
पुलिस लाइन – 10:55 AM.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?