Advertisements
Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी का संशोधनोपरांत हुआ पुनर्गठन; भोला महंती बनाए गए जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र आचार्य को मिला सरायकेला नगर के मुख्य संयोजक की कमान…

 सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला समिति द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में झामुमो सरायकेला-खरसावां जिला समिति का संशोधनोपरांत पुनर्गठन किया गया। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। जिसके तहत डॉ शुभेंदु महतो जिला अध्यक्ष, मो मुरतेज अंसारी, संजय प्रधान, भुण्डा बेसरा, पवित्र बर्मन, भोला महंती, बिशु हेंब्रम एवं अमृत महतो को जिला उपाध्यक्ष, बुद्धेश्वर मार्डी को जिला सचिव, धानु मुखी एवं सुना राम मुर्मू को जिला संगठन सचिव, करम सिंह मुंडा, धरमु गोप, सोमा पूर्ति, अक्षय मंडल एवं अजीत प्रधान को जिला संयुक्त सचिव तथा मनोहर कर्मकार को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार सरायकेला नगर समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए 11 सदस्यीय सरायकेला नगर संयोजक मंडली का गठन किया गया है। जिसमें जितेंद्र आचार्य उर्फ शंभू आचार्य को सरायकेला नगर संयोजक मंडली का मुख्य संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा मंडली के 10 अन्य संयोजकों में अभिषेक सिंहदेव, गोविंद डोगरा, गौतम नायक, आशीष सरदार, केदार अग्रवाल, मनोज सामल, तपन कामिला, राजू महांती, अनुरोध प्रमाणिक एवं ऋषभ सेक्सेरिया शामिल है। नवगठित सरायकेला नगर संयोजक मंडली को 30 दिनों के भीतर वार्ड समिति का गठन एवं पुनर्गठन करते हुए जिला कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements

You missed