Advertisements
Spread the love

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा शनिवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय एवं अन्य रहे।

You missed