Advertisements

संजय कुमार दास ने जिले के 15वें अपर उपायुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण…
जनहित में संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का रहेगा प्रयास: अपर उपायुक्त…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। संजय कुमार दास ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के 15वें अपर उपायुक्त के रूप में रविन्द्र गागराई से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री दास ने कार्यालय प्रकोष्ठ मे एक परिचयात्मक बैठक में अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। तथा पदाधिकारियों/कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है, हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधि में क्रियान्वयन किया जा सके।
Related posts:
सरायकेला नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की दौड़ में सनंद कुमार आचार्य बने मजबूत दावेदार, जनता का बढ़...
बंतानगर में एक नाबालिग ने पंखे से लगाकर की आत्माहत्या ,सिराहने से काॅपी बरामद, मामला प्रेम प्रसंग .....
Ranchi : ग्रामसभा ने मांगी अधिकार, ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व पर ग्राम सभा का पूर्ण अधिकार हो, नामकुम...

