Advertisements
Spread the love

आज 5 घंटे बाधित रहेगी सरायकेला टाउन फीडर से विद्युत आपूर्ति…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। आगामी दुर्गा पूजा में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर बुधवार को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला के वरीय प्रबंधक तकनीकी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके तहत 11 केवी टाऊन फीडर सरायकेला बंद रहेगा। जिससे सरायकेला टाउन क्षेत्र के गोपबंधु चौक, इंद्रटांडी और बस स्टैंड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से इसके लिए खेद जताते हुए कहा है कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर सरायकेला कंट्रोल केंद्र 6207155359 और सरायकेला विद्युत शक्ति उप केंद्र गुडियाडीह 9955653235 पर संपर्क किया जा सकता है।

You missed