Advertisements
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे मृत आरएमपी डॉ बृहस्पति मंडल के घर; परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन…

सरायकेला संजय मिश्रा  । पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को राजनगर के छोटा सिजूलता स्थित मृत आरएमपी डॉ बृहस्पति मंडल के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत डॉ बृहस्पति मंडल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ मुलाकात की। मौके पर उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। मौके पर उन्होंने मृत डॉक्टर के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सनंद कुमार आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता उनके संग रहे।

Advertisements