Advertisements
Spread the love

नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर नो एंट्री व्यवस्था लागू करवाने की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सड़क राम नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर नो एंट्री व्यवस्था लागू करवाने की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लंबे समय से उनके द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नो एंट्री की मांग की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में अब तक क्षेत्र के काफी लोग जान गंवा चुके हैं।

जान माल की रक्षा के लिए शहर में नो एंट्री लागू करना अति आवश्यक है। क्योंकि शहर के मुख्य मार्ग में स्कूल कॉलेज सहित बड़े-बड़े सार्वजनिक एवं सरकारी उपक्रम स्थापित है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों सर्किट हाउस के बगल से बनी नई सड़क में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजनगर निवासी की जान जा चुकी है। यदि सड़क सुरक्षा समिति संवेदनशील होती तो आए दिनों सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अपने परिजनों को नहीं खोना पड़ता।

इस संबंध में कई बार उपायुक्त सहित अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, सड़क सुरक्षा समिति और कोल्हान के कमिश्नर को पत्राचार किया जा चुका है। साथ ही उनके द्वारा झारखंड के लोकायुक्त को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। जिसके आलोक में लोकायुक्त झारखंड द्वारा नो एंट्री लागू करने का जिला प्रशासन को निर्देश भी प्राप्त है।

बावजूद इसके आज तक नो एंट्री व्यवस्था नहीं लागू होना चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की है कि जान माल की सुरक्षा को देखते हुए अति शीघ्र सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर नो एंट्री व्यवस्था लागू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

You missed